तुमसे मिलने को चेहरे बनाना पड़े,
क्या दिखाएँ जो दिल भी दिखाना पड़े।
ग़म के घर तक न जाने कि कोशिश करो,
जाने किस मोड़ पर मुस्कुराना पड़े।
आग ऐसी लगाने से क्या फायदा,
जिसके शोलों को खुद ही बुझाना पड़े।
कल का वादा न लो कौन जाने कि कल,
किस को चाहूं, किसे भूल जाना पड़े।
खो न देना कहीं ठोकरों का हिसाब,
जाने किस-किस को रस्ता बताना पड़े।
ऐसे बाज़ार में आये ही क्यों 'वसीम',
अपनी बोली जहाँ खुद लगाना पड़े॥
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें